प्रॉपर्टी फेयर \"गृहप्रवेशम्\' शुरू
एकही छत के नीचे अपनी मनपसंद प्राॅपर्टी का विकल्प मुहैया कराने के उद्देश्य से बिट्टन मार्केट स्थित दशहरा मैदान पर गुरुवार को प्रॉपर्टी फेयर \\\"गृहप्रवेशम्\\\' का शुभारंभ हुआ। इसमें 45 से ज्यादा बिल्डर्स और कॉलोनाइजर्स ने प्रोजेक्ट्स रखे हैं। यहां बुकिंग पर फेस्टिवल ऑफर से लेकर कैश डिस्काउंट और गिफ्ट्स दिए जा रहे हैं। फेयर रविवार तक चलेगा।
मेले में पहली बार एलआईजी आैर ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की प्राॅपर्टी के लिए अलग स्टाल लगाया गया है। इसका उद्देश्य कम आय वर्ग के लोगों को सस्ती प्रॉपर्टी उपलब्ध कराना है। क्रेडाई के अध्यक्ष विपिन गोयल ने बताया कि पहले ही दिन अच्छा रिस्पांस आया है। महज तीन घंटों में सात बुकिंग और 1200 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए।
इन्होंने रखे ऑफर्स
सिग्नेचरग्रुप ने सिग्नेचर रेसीडेंसी पर फ्री मॉड्यूलर किचन, सिग्नेचर 360 पर 1.5-5 लाख का डिस्काउंट और सिग्नेचर 99 पर 30 फीसदी राशि बुकिंग 70 फीसदी पजेशन पर देने का ऑफर रखा है। स्वदेश बिल्डर्स ने ऑन स्पॉट बुकिंग पर 4 फीसदी का डिस्काउंट दिया है।
जागरूक कर रहे बिल्डर
फेयरमें वेस्टर्न ग्रुप लोगों को प्राॅपर्टी की जानकारी देकर जागरूक भी कर रहा है, ताकि लोग प्राॅपर्टी की खरीदी से पहले कॉस्ट और सुपीरियर क्वालिटी, ग्रीन कॉन्सेप्ट, वर्ल्ड क्लास आर्किटेक्चर, सिक्युरिटी, क्वालिटी कंस्ट्रक्शन पर ध्यान दे सकें।
िबट्टन मार्केट दशहरा मैदान में प्रॉपर्टी फेयर गृहप्रवेशम् में जानकारी लेते लोग।