खंडेलवाल सभा के अध्यक्ष चुने गए बसंत
भोपाल| दिगंबरजैन खंडेलवाल सभा, भोपाल संभाग के चुनावों में बसंत कुमार जैन अध्यक्ष चुने गए हैं। सभा में नितिन बड़जात्या शरद सेठी को उपाध्यक्ष, अरविंद सोगानी को महासचिव, सुमेश वोरा विकास गोधा को सह सचिव, विजित पाटनी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संजय जैन बंटू को संगठन सचिव बनाने की घोषणा की।