- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर उस्तादअलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी, मप्र संस्कृति
सिटी रिपोर्टर उस्तादअलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी, मप्र संस्कृति
सिटी रिपोर्टर उस्तादअलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी, मप्र संस्कृति परिषद, भोपाल की ओर से प्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित नंदकिशोर शर्मा की जन्मशती के मौके पर ‘पं. नंदकिशोर शर्मा संगीत समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह भारत भवन में 23 और 24 सितंबर को शाम 7 बजे से शुरू होगा। समारोह के पहले दिन 23 सितंबर को भिलाई (छग) के युवा एवं प्रसिद्ध भजन गायक प्रभंजय चतुर्वेदी भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे। प्रभंजय ने संगीत की शिक्षा अपने पिता गुरु मारुतिशरण चतुर्वेदी से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने संगीत की बारीकियों की गहन शिक्षा संगीतज्ञ पंडित विमलेंदु मुखर्जी भगवान प्रसाद से प्राप्त की। दो दिवसीय इस संगीत समारोह में कलाप्रेमियों का प्रवेश नि:शुल्क है।
24 को गायन प्रस्तुति
समारोह के अगले दिन नासिक के प्रसिद्ध गायक प्रसाद खापर्डे गायन प्रस्तुत करेंगे। प्रसाद खापर्डे ने संगीत की शिक्षा रामपुर सहसवान घराने के विख्यात गायक उस्ताद राशिद खां से प्राप्त की है। इस संगीत समारोह का समापन विख्यात सितार वादक पंडित बुधादित्य मुखर्जी के सितार वादन से होगी।
upcoming event
पं. नंदकिशोर शर्मा संगीत समारोह 23 से