पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शरद पवार की बात आज तक चुभती है : सीएम

शरद पवार की बात आज तक चुभती है : सीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशेष संवाददाता, भोपाल| ‘सीएमबनने के बाद मैं तो मप्र के लिए पीडीएस का गेहूं मांगने तत्कालीन केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पंवार के पास गया था। लेकिन उन्होंने मुझे हिकारत की नजर से देखा और कहा कि खुद तो अनाज पैदा नहीं करते और यहां मांगने चले आते हो। यह बात आज भी चुभती है।’

यह बात बरसों बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को साझा की। वे भोपाल के नूर-उस-सबाह होटल में हो रही तीन दिवसीय 7वीं राष्ट्रीय बीज कांग्रेस में शार्क देशों के प्रतिनिधियों, कृषि वैज्ञानिकों और कृषकों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा पंवार के उस कथन के बाद से ही मैंने सोच लिया था कि एक दिन मप्र को सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्य की श्रेणी में खड़ा करूंगा। कार्यक्रम में कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन मुख्य सचिव अंटोनी जेसी डिसा भी मौजूद रहे।