- Hindi News
- विधानसभा उपाध्यक्ष की याचिका हाईकोर्ट से खारिज
विधानसभा उपाध्यक्ष की याचिका हाईकोर्ट से खारिज
भोपाल में आज सीएम, करेंगे कृषि महोत्सव का शुभारंभ
रतलाम जिला सहकारी बैंक चुनाव के परिणाम पर रोक
रतलाम
इंदौर
कृषि महोत्सव की शुरुआत के दूसरे दिन यानि शुक्रवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में कृषि अभियांत्रिकी आधारित राज्य स्तरीय कृषि मेले का उदघाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान होने वाले मुख्यमंत्री के भाषण को प्रदेश की 20 हजार ग्राम पंचायतों में सीधे प्रसारित करने की तैयारी की गई है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के संचालक मंडल के चुनाव परिणाम की घोषणा पर हाईकोर्ट ने 10 नवंबर तक रोक लगा दी है। 47 नामांकन फॉर्म भेदभावपूर्ण तरीके से निरस्त करने की शिकायत पर कोर्ट ने गुरुवार दोपहर यह आदेश दिया। इससे संचालक मंडल में बहुमत हासिल करने की भाजपा की तैयारियों को झटका लगा है।
मध्यप्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह द्वारा देवास जिला कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में से खुद का नाम हटवाने को लेकर दायर याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ने देवास में एक फैक्टरी को बेचे जाने के मामले में सिंह को भी आरोपी बनाया है। ईओडबल्यू द्वारा विगत मई में चालान पेश किया गया था, जिसमें सिंह का भी नाम शामिल था।