- Hindi News
- हिंदी वििव में गर्भ संस्कार कोर्स अगले माह से
हिंदी वििव में गर्भ संस्कार कोर्स अगले माह से
अटलबिहारीवाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय आगामी दो अक्टूबर से गर्भ संस्कार में नाै माह का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है। इस काेर्स में एडमिशन लेने वाली गर्भवती महिलाओं को नौ महीने तक सिखाया जाएगा कि बेहतर शिशु को जन्म देने के लिए उन्हें किन संस्कारों का पालन करना चाहिए। विवि ट्रेनिंग के दौरान की हर गतिविधि का रिकाॅर्ड रखेगा, ताकि इस पर आगे रिसर्च की जा सके।
बुधवार को विवि के कुलपति प्रो.एमएल छीपा ने मीडिया से चर्चा में बताया कि इस कोर्स के लिए विवि गर्भ संस्कार तपोवन केंद्र परियोजना शुरू करने जा रहा है। इन तपोवनों में महिलाओं को गर्भ संस्कार की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसकी शुरुआत भोपाल से की जा रही है। इसे ट्राइबल क्षेत्रों में भी स्थापित किया जाएगा। इसके लिए विवि ने गुजरात की चिल्ड्रन यूनिवर्सिटी से करार किया है। अभी यह काेर्स िसर्फ चिल्ड्रन यूनिवर्सिटी में ही चल रहा है।
दंपतीएवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन आज: कोर्सशुरू करने से पहले विवि दंपती एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित कर रहा है। गुरुवार से यह दो दिवसीय सम्मेलन पुरानी विधानसभा स्थित विवि के परिसर में आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान चिल्ड्रन विवि अहमदाबाद के कुलपति हर्षद भाई शाह अन्य विशेषज्ञ सम्मेलन में भाग लेने वाले दंपतियों को गर्भ संस्कार शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। सम्मेलन सुबह दस बजे से शुरू होगा।
काेर्स के संचालन के लिए विवि महिला एवं बाल विकास विभाग से सहयोग लेने की भी तैयारी कर रहा है ताकि अधिक संख्या में महिलाओं को इससे जोड़ा जा सके।