- Hindi News
- शोभायात्रा में विश्वकर्मा समाज ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
शोभायात्रा में विश्वकर्मा समाज ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
विश्वकर्माजयंती पर बुधवार को विश्वकर्मा समाज की शोभायात्रा में पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। शोभायात्रा इमामी गेट से घोड़ा नक्कास होते हुए छोला दशहरा मैदान पहुंची। शोभायात्रा में सांसद आलोक संजर भी शामिल हुए।
इसके पहले रवींद्र भवन में आयोिजत कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान विधायक विश्वास सारंग ने मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। समारोह में 100 लोगों को हेलमेट भी बांटे गए। आयोजन समिति के संयोजक विष्णु विश्वकर्मा के अनुसार बाइक सवारों को सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की सीख देने के लिए यह हेलमेट बांटे गए हैं।