अब माशिमं में लेट फीस दो हजार रुपए
नसं. भोपाल| हाईस्कूलऔर हायर सेकंडरी के परीक्षा फार्म भरने में लेटलतीफी महंगी पड़ सकती है। 30 सितंबर के बाद परीक्षा फार्म 2 हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ जमा होंगे और 30 अक्टूबर के बाद 5 हजार रुपए विलंब शुल्क देना पड़ेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा फार्म जमा होने में की जा रही लेटलतीफी पर लगाम लगाने विलंब शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले 500 रुपए विलंब शुल्क लिया जाता था।
मंडल के प्रवक्ता एसके चौरसिया ने बताया कि प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों से मिली प्रवेश सूची के अनुसार लगभग 20 लाख विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं। किंतु अभी तक हाई स्कूल में 3,22,500 विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरे हैं वहीं हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए केवल 1,84,300 फार्म जमा हुए हैं।