पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्मृति नेटकॉम पर सर्विस टैक्स का छापा

स्मृति नेटकॉम पर सर्विस टैक्स का छापा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल के आधे करदाता अब जबलपुर कमिश्नरेट में शामिल

भोपालके आधे करदाता अब जबलपुर कमिश्नरेट में शामिल होंगे। सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम (सीबीईसी) ने भोपाल कमिश्नरेट के दो भाग कर जबलपुर नया कमिश्नरेट बना दिया है। इसी प्रकार इंदौर कमिश्नरेट से भी कुछ जिलों को अलग करके नए कमिश्नरेट ग्वालियर में शामिल कर दिया है। सीबीईसी ने बुधवार को नए ढांचे की अधिसूचना जारी कर दी हैं। आगामी 15 अक्टूबर से यह अस्तित्व में जाएंगे।

सीबीईसी भोपाल में इंटेलीजेंस यूनिट्स भी खोलने जा रही है। इसमें डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस, डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस तथा नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम एक्साइज एंड नारकोटिक्स (नासेन) शामिल हैं। नासेन के लिए रातीबड़ रोड तथा होशंगाबाद रोड पर 5 एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।