पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवेज फार्मिंग पर अपना पक्ष रखने एनजीटी पहुंचे किसान

सीवेज फार्मिंग पर अपना पक्ष रखने एनजीटी पहुंचे किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| सीवेजफार्मिंग को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सख्त रुख के बाद बुधवार को कुछ किसानों ने अपना पक्ष रखने के लिए यहां आवेदन दिया, जिसे ट्रिब्यूनल ने स्वीकार कर लिया। अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी। जस्टिस दलीप सिंह और एक्सपर्ट मेंबर पीएस राव की दो सदस्यीय खंडपीठ के सामने बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान प्रभावित किसानों ने कहा कि एनजीटी को उनकी बात भी सुननी चाहिए।







प्रभावित किसानों के वकील आरके शुक्ला ने बताया कि किसानों ने नालों से आने वाले सीवेज वॉटर की टेस्टिंग के लिए नमूने प्राइवेट लेबोरेटरी में भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट को एनजीटी के सामने पेश करेंगे।

नहीं पेश कर पाए भोपाल रिपोर्ट :

एनजीटी के आदेश के बावजूद राज्य सरकार बुधवार को सिर्फ इंदौर, अशोक नगर, सीधी, झाबुआ, हरदा और देवास कलेक्टर द्वारा सीवेज फार्मिंग पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट ही पेश कर सकी। सरकारी वकील ने बताया कि भोपाल अन्य जिलों की रिपोर्ट पेश करने में अभी कुछ और वक्त लगेगा।