भोपाल. भोपाल के रहने वाले प्रवीण कुमार देशमुख दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी से विधायक बन गए हैं। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एमएस धीर को हराया। प्रवीण ने जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी, उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगे थे।
केजरीवाल के साथ-साथ कई फिल्मी सितारों ने रोड शो किया था। पिता पीएन देशमुख की भोपाल में पुलबोगदा के पास ज्योति टायर वर्क्स के नाम से टायर सुधारने व पंक्चर बनाने की दुकान है।
प्रवीण के प्रचार के लिए आए कई बॉलीवुड स्टार्स
केजरीवाल की टीम में बॉलीवुड से जुड़े चार लोग शामिल हैं। इनमें संगीतकार विशाल डडलानी और रघु राम, अभिनेत्री गुल पनाग और अभिनेता जावेद जाफरी भी शामिल हैं। जिन्होंने प्रवीण के लिए भी जमकर प्रचार किया।
म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ने बनाया पांच 'साल केजरीवाल' गाना
‘पांच साल केजरीवाल’ गाना विशाल ने ही बनाया है। यह गाना आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार का सबसे बड़ा माध्यम बना। इस गाने के माध्यम से यह साबित करने की कोशिश थी कि केजरीवाल को पांच साल का कार्यकाल दिया जाए। विशाल ने उनके लिए कई जगहों पर प्रचार भी किया।