भोपाल। भेल दशहरा मैदान पर हजारों लोगों ने ताल से ताली मिलाई और शुरू हुई रास-उल्लास की अभिव्यक्ति।
अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के 16वें वर्ष में हारमनी ग्रुप के कलाकारों कें ट्रेडिशनल और लेटेस्ट गरबा ट्रैक्स पर लोगों ने अभिव्यक्ति सर्किल में डांस किया। पारंपरिक गीतों पर रंग मिलन ग्रुप के कलाकारों के साथ धीरे-धीरे गरबा का खुमार चढ़ता गया और लोगों ने देर तक कदम से कदम मिलाया।
कठपुतली थीम पर हुआ रास
इसबार महोत्सव की थीम कठपुतली रखी गई है। इसी थीम पर कई प्रतिभागी कठपुतली लेकर मैदान पर आए। एक घंटे तक अभिव्यक्ति सर्किल में गरबे का रंग जमा। इसके बाद बारी आई जनरल सर्किल के प्रतिभागियों की।
डीजे नितिन और संदीप के साथ जनरल सर्किल में लोग काफी देर तक थिरकते रहे। 1 लाख वॉट जेबीएल लाइन एरे के वर्टिक्स साउंड के बीच ब्रेक के दौरान भी गरबा सर्किल में लोगों का उत्साह नहीं थमा..। डांस के साथ ही ऑडियंस में बैठे लोग भी हाथ में
मोबाइल और कैमरे से रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इस बार गरबा सर्किल और फूड जोन के बीच पार्टीशन नहीं रखा गया है।
इन्हें मिले प्राइजेस
बेस्ट ड्रेस अप कैटेगरी में एजी रॉकर्स, ब्लैक टैटू और रामलीला ग्रुप को प्राइज मिला। बेस्ट गेटअप मेल में विवेक त्रिपाठी और बेस्ट ड्रेस अप फीमेल में श्रुति सिंह रही।
फोटो- शान बहादुर