भोपाल. भेल दशहरा मैदान में आयोजित किए जा रहे अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में आने वाले हजारों लोगों को राजस्थानी कठपुतलियां अपनी और आकर्षित कर रही हैं। लोग कठपुतलियों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।
राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति की पहचान माने जाने वाली लगभग 150 कठपुतलियों से पंडाल को सजाया गया है। इस थीम पर हजारों प्रतिभागी एक साथ डीजे की धुन और थाप पर थिरक रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, अभिव्यक्ति गरबा ग्राउंड में लगाए गए कठपुतलियों की तस्वीरें...