पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गरबा के साथ फूड लवर्स के लिए भी पार्टी टाइम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(पान खिलाने से पहले रोचक अंदाज में डांस करता पान वाला।)
भोपाल। अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के पहले दिन हर कोई गरबा की मस्ती में डूबा रहा। गरबा परिसर में कई तरह के व्यंजन भी उपलब्ध हैं। गुजराती, राजस्थानी व्यंजन से लेकर गोरखपुरी पान तक सब कुछ यहां आपको मिल जाएंगे।
अभिव्यक्ति गरबा परिसर में गरबा के साथ फूड लवर्स के लिए भी बहुत कुछ है। मुंबई की मशहूर पाव-भाजी हो या दिल्ली की चाट, आप बिना मुंबई दिल्ली गए दोनों का स्वाद यहां ले सकते हैं। दक्षिण भारतीय व्यंजन का भी लुत्फ आप यहां उठा सकते हैं।

अनोखे अंदाज में खाइये पान
भारतीय परंपरा में पान का काफी महत्व है। हर शुभ काम में पान की जरूरत पड़ती है। शादी में भी दूल्हे को शगुन के लिए पान खिलाया जाता है। गरबा परिसर में गोरखपुर का मशहूर पान स्टॉल भी है। यहां आप बेहद अनोखे अंदाज में पान खा सकते हैं। पान खिलाने वाले पान खिलाने से पहले बेहद रोचक अंदाज में डांस भी करते हैं।
नौ दिन का व्रत हैं तो आपके लिए है खास इंतजाम
जो लोग नौ दिन का व्रत रखते हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। उनके लिए भी गरबा परिसर में खास इंतजाम है। फूड जोन में फलाहारी स्टॉल भी है।