(भोपाल अभिव्यक्ति में गरबा करतीं युवतियां।)
भोपाल. हर्ष और उल्लास से भरे 'अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2014' में प्रतिभागियों का उत्साह चरम पर देखने को मिला। लाइव म्यूजिक पर थिरकते कदमों के बीच हर एेज ग्रुप के लोगों ने मां दुर्गा की उपासना की। भेल दशहरा मैदान में आयोजित इस भव्य महोत्सव में कोई भगवान गणेश का मुखौटा पहने डांडिया-रास कर रहा था, तो कोई अट्रैक्टिव प्रॉप्स के साथ।
इस दौरान यंगस्टर्स के ग्रुप्स अपनी ड्रेसेस और प्रॉप्स के चलते आकर्षण का केंद्र बने। कुछ पार्टिसिपेंट्स ने मोर पंख, डिजाइनर छतरी, मटकी, राधा-कृष्ण की झांकी जैसे प्रॉप्स कैरी किए। मंगलवार को गरबा का अंतिम दिन था।
फूड जोन में टेस्टी डिशेज
गरबा की मस्ती के बीच लोगों के लिए यहां जायकेदार फूड आइटम्स भी अवेलेबल कराए जा रहे हैं। फूड स्टॉल्स पर गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और मप्र के स्पेशल डिशेज हैं। फूड लवर्स जेठालाल का ठेपला, अंगूर व खजूर की चटनी के साथ दाबेली, स्पाइसी चीज़ पनीर पराठा जैसी डिशेज का स्वाद चख रहे हैं। साथ ही, महोत्सव स्थल पर गोरखपुरी पान भी अवेलेबल हैं। इनमें मगही पान, फलहारी पान, स्पेशल गुलकंद पान जैसे फ्लवेर्स को लोगों ने जमकर एन्जाॅय किया।
टैटू में नियॉन है खास
गरबा महोत्सव स्थल पर लगे टैटू कॉर्नर पर यंगस्टर्स डिफरेंट डिजाइंस के टैटूज भी बनवाते नजर आए। इस बार टैटू में नियॉन का जादू छाया हुआ है।
फोटो- गगन नायर
आगे की स्लाइड्स में देखें, भोपाल अभिव्यक्ति गरबा की 60 और तस्वीरें...
भेजिए गरबा की ट्रेडिशनल ड्रेस में फोटो और जीतिए 1 लाख रुपए तक के इनाम-
अगर आपने खिंचवाया है गरबा की ट्रेडिशनल ड्रेस में कोई फोटो, तो उसे dainikbhaskar.com पर कीजिए अपलोड। उस फोटो को प्रतियोगिता में चुना गया, तो आप जीत सकते हैं 1 लाख रुपए तक के इनाम।