भोपाल. भेल दशहरा मैदान में आयोजित किए जा रहे अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में फूड लवर्स के लिए भी खास इंतजाम हैं। व्रत रखने वाले भक्त इंदौरी फलाहारी स्टॉल से पसंदीदा खाने का आनंद ले रहे हैं। इसके साथ ही लोग राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के पारंपरिक व्यंजनों का भी मजा ले रहे हैं।
अभिव्यक्ति गरबा कैंपस में पॉपकॉर्न, सेंडविच बड़ा पाव, डोमिनोज पिज्जा, कॉफी डे, जूस और नारियल पानी के स्टॉल पर भी गरबा खेलने और देखने आए लोगों की भीड़ है।
अनोखे अंदाज में खाइये पान
भारतीय परंपरा में पान का काफी महत्व है। हर शुभ काम में पान की जरूरत पड़ती है। शादी में भी दूल्हे को शगुन के लिए पान खिलाया जाता है। गरबा परिसर में गोरखपुर का मशहूर पान स्टॉल भी है। यहां आप बेहद अनोखे अंदाज में पान खा सकते हैं। पान खिलाने वाले पान खिलाने से पहले बेहद रोचक अंदाज में डांस भी करते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...