भोपाल. अभिनेता
आमिर खान रविवार को भोपाल में होंगे। वे यहां द संस्कार वैली स्कूल में आयोजित हो रही द राउंड स्क्वायर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस-2014 का सोमवार को औपचारिक उद् घाटन करेंगे।
‘शांति और सौहार्द्र से जिंदगी जीना सीखें’ थीम पर होगा कॉन्फ्रेंस
द संस्कार वैली स्कूल में रविवार से शुरू हो रहे द राउंड स्क्वायर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस-2014 की इस बार की थीम ‘शांति और सौहार्द्र से जिंदगी जीना सीखें’ है। इसकी थीम लाइन ‘वी मे नॉट हैव इट ऑल टुगेदर... बट टुगेदर वी हैव इट ऑल’ है।
यह रहेगा शेड्यूल
कॉन्फ्रेंस साउथ ईस्ट एशिया और गल्फ रीजन की ओर से होस्ट की जा रही है। इसका शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:
28 सितंबर: सुबह 9:30 बजे से रजिस्ट्रेशन के साथ कॉन्फ्रेंस शुरू होगी। संस्कार हाट ओपन होने के बाद शाम 4:45 बजे ग्लोबल स्कूल रिहर्सल होगी।
29 सितंबर: सुबह 9:30 बजे आमिर इनॉग्रेशन करेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स को एड्रेस करेंगे। दोपहर में गरबा, मांडना मेकिंग और ब्लॉक प्रिंटिंग के लिए वर्कशॉप्स आयोजित की जाएंगी।
30 सितंबर: कॉन्फ्रेंस का तीसरा दिन एडवेंचर डे रहेगा। रायसेन का किला, भोजपुर, भीमबैठका, केरवा डेम, इस्लाम नगर, मानव संग्रहालय, जनजातीय संग्रहालय स्टूडेंट्स विजिट करेंगे। वहीं, शाम को स्टूडेंट्स अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में हिस्सा लेंगे।
1 अक्टूबर: सुबह 9:30 बजे ऑथर सागरिका घोष की-स्पीकर होंगी।
2 अक्टूबर: गांधी जयंती के मौके पर स्टूडेंट्स सोशल सर्विस करेंगे। इस दौरान वे आस्था वृद्धाश्रम, अरुषि संस्था, बाल निकेतन आदि जगहों पर जाएंगे। शाम 5 बजे से महात्रया रा स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे।
3 अक्टूबर: क्लोजिंग सेरेमनी होगी। इसमें स्टूडेंट्स प्लांटेशन के साथ कई एक्टिविटीज में भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस का लास्ट डे यानी 4 अक्टूबर को डिपार्चर डे रहेगा।
क्या है द राउंड स्क्वायर
द राउंड स्क्वायर दुनिया के 5 महाद्वीपों के स्कूलों का ग्रुप है। राउंड स्क्वायर पर्सनालिटी डेवलपमेंट और स्किल डेवलपमेंट के साथ एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए भी काम करता है। यह यूके की रजिस्टर्ड चैरिटी है। दुनियाभर में 100 से ज्यादा स्कूल इसके मेंबर हैं।