पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • After Tobacco Bane Pan Masala Is Going To Bane

तंबाकू गुटखा के बाद अब पान मसाले की बिक्री पर भी लग सकता है प्रतिबंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. प्रदेश में तंबाकूयुक्त गुटखा की बिक्री पर प्रतिबंध के करीब दो साल बाद अब डिब्बे और पाउच में बिकने वाले पान मसाले की बिक्री पर भी प्रतिबंध लग सकता है। पान मसाला में कैंसर को जन्म देने वाले पदार्थों की मौजूदगी के कारण विशेषज्ञों ने राज्य सरकार से इनकी बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने एक कमेटी का गठन किया है।
यह कमेटी इस सप्ताह के आखिर तक प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रवीर कृष्ण को पान मसालों की जांच और उन पर रोक संबंधी सुझाव देगी। अधिकारियों के मुताबिक सुझाव कमेटी के सदस्यों ने पैक्ड और डिब्बा बंद पान मसाले की बिक्री पर रोक लगाने संबंधी सुझावों का ड्राफ्ट बना लिया है।
इन सुझावों पर विधि विभाग की राय आने के बाद कमेटी अपना ड्राफ्ट स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को सौंपेगी। कमेटी में राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के सलाहकार के अलावा स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, समाज कल्याण विभाग और कमिश्नर फूड सेफ्टी शामिल हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर....