भोपाल. 30 साल की उम्र में 30 साल की महिलाओं की जिंदगी पर पहली फिल्म टर्निंग-30 का डायरेक्शन कर चर्चा में आईं यंग डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव प्रकाश झा प्रोडक्शन में दूसरी फिल्म लिपिस्टिक वाले सपने को डायरेक्ट करेंगी।
इसके लिए गुरुवार को रिजवान बाग में कलाकारों के ऑडिशन लिए गए। ऑडिशन में अलंकृता श्रीवास्तव समेत प्रोडक्शन के अन्य टीम ने कलाकारों को शार्ट लिस्ट किया।