पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अमित शाह गए थे रेग्युलर फ्लाइट से, अनंत कुमार के लिए विशेष विमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल, केंद्रीय रसायन मंत्री अनंत कुमार रेग्युलर फ्लाइट छूट जाने के कारण राज्य सरकार के विशेष विमान से बैंगलुरू रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी लीडरों के लिए कुछ दिन पहले ही गाइड लाइन जारी की है कि वे नियमित उड़ानों या ट्रेनों से सफर करें। फाइव स्टार होटलों में न रुकें। बहुत जरूरी हो या चुनाव में प्रचार के लिए जाना हो तभी विशेष विमान या हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करें।
एक दिन पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भोपाल में एक घंटे तक एयरपोर्ट पर इंतजार करने के बाद नियमित उड़ान से दिल्ली रवाना हुए, लेकिन 24 घंटे के भीतर अनंत के लिए विशेष विमान मुहैया कराया गया। पार्टी के एक नेता का कहना है कि केंद्रीय मंत्री विशेष विमान से आ-जा सकते हैं। इसलिए इसमें कुछ भी गलत नहीं है।