पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। 'मैंने बॉलीवुड डांस कोरियोग्राफी के चेंज होते माहौल को करीब से देखा है। लेकिन बॉलीवुड में एक चीज नहीं बदली, ...और वो है एक्सप्रेशन के साथ डांस करना। हॉलीवुड वाले ये कभी नहीं कर सकते।' यह कहना है बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर शबीना खान का। शबीना अब तक अमिताभ बच्चन, रेखा, माधुरी दीक्षित, सलमान खान, संजय दत्त से लेकर सैकड़ों स्टार्स को अपने इशारे पर नचा चुकी हैं। वे इन दिनों भोपाल में फिल्म 'चोरी बाजारी' के स्टार कास्ट को कोरियोग्राफ कर रही हैं। उन्होंने सिटी भास्कर से शेयर कीं कुछ जानी, कुछ अनजानी बातें...
मेरी फैमिली काफी कंजरवेटिव : 'मैं बहुत कंजरवेटिव मुस्लिम फैमिली से हूं। मैं एकेडमी में भी डांस सीखती थी। वहां मुझे गणेश हेगड़े ने सिलेक्ट किया। तब मैं आठवीं में थी। उनके साथ फिल्म 'खामोशी' में असिस्टेंट कोरियोग्राफर के रूप में काम करने का मौका मिला। ...और यही मेरा पहला ब्रेक था। मैंने गणेश हेगड़े, गणेश आचार्य, प्रभु देवा और सरोज खान को छह साल तक असिस्ट किया। कुछ समय बाद रामगोपाल वर्मा ने मुझे इंडिपेंडेंट कोरियोग्राफर के रूप में 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' में मौका दिया। तब मेरी उम्र 19 साल थी। मैंने 15 डांस फॉम्र्स में डिप्लोमा किया है।'
अब डायरेक्शन की बारी : 'मैं अगस्त में अपनी पहली फिल्म 'पॉइजन' डायरेक्ट करने जा रही हूं। यह डांस बेस्ड मूवी नहीं है। यह एक मैसेज ओरिएंटेड फिल्म है। मैंने और रोहित राज ने फिल्म का लेखन किया है। यह फिल्म औरतों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित है। इसके बाद मैं रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या-2' में असिस्टेंट डायरेक्टर रहूंगी। रामगोपाल वर्मा के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'ब्यूटीफुल' का डायरेक्शन भी मैं ही करूंगी।'
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.