पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Amitabh Bachhan, Satyagraha, Kareena Kapoor, Shooting In Bhopal

PHOTOS: दूसरों को नसीहत देने वाले अमिताभ बच्चन ने खुद क्या करके चले गए!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल।राजधानी में लगातार शूटिंग होने से भोपाल को एक नई पहचान तो मिल रही है, लेकिन उसके बाद होने वाले हाल से ऐतिहासिक धरोहरों को खतरा पैदा हो गया है। ताजा मामला 'सत्याग्रह' की शूटिंग का है। जिस बेनजीर मैदान पर यह शूटिंग चल रही थी, वहां अब चारों तरफ कचरा ही कचरा नजर आ रहा है। सवाल यह है कि यदि ऐसे कचरा फैलता रहा तो ऐतिहासिक धरोहरों का क्या होगा?
बेनजीर महल में अप्रैल 2013 तक 'सत्याग्रह' की शूटिंग चली। इस दौरान इसी बेनजीर महल के मैदान पर फिल्म का सेट लगा था और सेट में बस्ती से लेकर सड़क तक बनाई गई थी। फिल्म यूनिट ने इसके लिए गांधी मेडिकल कॉलेज से अनुबंध किया था कि वे 10 मई तक पूरे मैदान की साफ-सफाई कराकर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब उस कचरे को नगर निगम का अमला साफ कर रहा है।
अगली स्लाइड्स में देखिए फिल्म की शूटिंग के दौरान के कुछ दृश्य और शूटिंग खत्म होने के बाद कैसे बदहाल पड़ी है यह ऐतिहासिक धरोहर...