पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Anthelmintic Drug Administered To Children

बच्चों को पिलाई गई कृमिनाशक दवा, एल्बेंडाजोल गोली का कराया सेवन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औबेदुल्लागंज. कृमिनाशक दिवस पर मंगलवार को ब्लॉक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक वर्ष या इससे अधिक आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल सस्पेंशन दवा पिलाई गई। ब्लॉक के 171 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई गई।
वहीं, 406 सरकारी, गैर सरकारी और सरकारी अनुदान प्राप्त स्कूलों में पांच से अधिक आयु के बालक-बालिकाओं को दवा की गोली का सेवन कराया गया। इसके अलावा पांच से अधिक उम्र के स्कूल न जाने वाले बच्चों और स्कूल से गैरहाजिर बालक-बालिकाओं को भी आंगनबाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल की एक गोली का सेवन कराया गया।
बीएमओ एसके विक्रोल ने बताया कि सावधानियां नहीं बरतने पर भोजन के साथ बच्चों के पेट में कीटाणु चले जाते हैं, जो आहार के पोषक तत्वों को अवशोषित कर उनके शारीरिक तथा मानसिक विकास को अवरूद्ध करते हैं।
एल्बेंडाजोल पेट के कीटाणुओं को नष्ट करेगी, जिससे उनका ठीक से विकास होगा। उन्होंने बच्चों को भोजन से पहले साबुन से हाथ धोने के लिए भी कहा। इस अवसर पर दिवटिया हाईस्कूल के प्राचार्य एमएल यादव, डॉ. शलभ तिवारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।