पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Arjun Kapoor, Ishqjade, Aurangzeb, Bhopal News

'इशकजादा' बोला प्यार है तो लड़की को किस ही करेगा लड़का, राखी नहीं बंधवाएगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल/मुंबई। 'इशकजादे' अर्जुन कपूर अब 'औरंगजेब' बन गए हैं। अर्जुन कपूर अपनी दूसरी फिल्म 'औरंगजेब' में 'डॉन' के किरदार में हैं। फिल्म में अर्जुन डबल रोल में नजर आएंगे और उनके अपोजिट सलमा आगा की बेटी साशा लीड रोल में होंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अतुल सभरवाल हैं, जिसे यशराज बैनर तले बनाया जा रहा है। अर्जुन इन दिनों जोर-शोर से इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वे दैनिक भास्कर डॉट कॉम के मुंबई ऑफिस आए। अर्जुन ने इस दौरान फिल्म और पर्सनल लाइफ पर खुलकर चर्चा की।

दो परिवारों की कहानी : अर्जुन ने फिल्म की कहानी पर प्रकाश डालते हुए कहा, 'फिल्म गुडग़ांव के दो परिवारों की कहानी है। एक पुलिस परिवार और दूसरा गैंगस्टर परिवार। गैंगस्टर परिवार में जैकी श्रॉफ और मैं हूं जबकि पुलिस परिवार ऋषि कपूर और पृथ्वीराज हंै। फिल्म की कहानी इस लाइन पर आधारित है कि अपराधी पर शिकंजा कसने के लिए कानून को भी अपराधी की तरह ही सोचना पड़ता है।

मिला दिग्गजों का साथ : अर्जुन ने कहा कि फिल्म में उन्हें ऋषि कपूर, जैकी श्रॉफ, अमृता सिंह, साउथ इंडियन सुपरस्टार पृथ्वीराज जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला जिससे वह काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि 'ऋषि कपूर और जैकी श्रॉफ के सामने ही मैं बड़ा हुआ हूं। दोनों से ही घरेलू संबंध हैं मगर सेट पर वह कभी मुझे ऐसे ट्रीट नहीं करते थे कि वे मुझे जानते हैं। वह मुझे सीन को ठीक से करने के लिए गाइड करते थे। उनसे इस दौरान काफी कुछ सीखने को मिला।'

लव कपल के बीच किस तो होगा ही : फिल्म में साशा के साथ इंटीमेट सीन्स देने की बात पर अर्जुन ने कहा, 'न जाने क्यों इस बात पर इतनी चर्चा की जा रही है। अगर कोई लड़का प्यार में पड़ता है तो वह सबसे पहले लड़की को किस करना चाहता है। दो लोग प्यार करेंगे तो उनके बीच फिजिकल कॉन्टैक्ट होगा ही। लड़का लड़की से राखी तो बंधवाएगा नहीं। मुझे लगता है आज के दर्शक काफी सेंसिबल और मैच्योर हो चुके हैं।

श्री से नहीं लेते एक्टिंग टिप्स: सौतेली मां श्रीदेवी से एक्टिंग टिप्स लेने के सवाल पर अर्जुन बोले, 'बिलकुल नहीं, हम कभी ऐसे आमने-सामने बैठकर डिस्कस नहीं करते। उनके साथ मेरे कोई पर्सनल रिलेशन नहीं हैं। इसी तरह जाह्नवी और खुशी के साथ भी कोई खास रिश्ता नहीं है। मेरे सबसे करीब मेरी बहन है जिसका नाम अंशुला है। मेरे लिए वही सबकुछ है। मैं जो कुछ भी करता हूं अंशुला और अपनी मां (स्व. मोना कपूर) के लिए करता हूं।