पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Asian Games And The Preparation Of The Common Wealth

अब एशियन गेम और कॉमन वैल्थ की तैयारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. कोलार के अंकुश दुबे उभरते कराटे प्लेयर हैं। उन्होंने 19 वर्ष की उम्र में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। इनमें दो गोल्ड मैडल भी हासिल किए हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अंकुश अब एशियन गेम्स और कॉमन वैल्थ गैम्स में खेलना चाहते हैं। इसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

अंकुश बताते हैं कि पांच साल पहले उन्होंने सेल्फ डिफेंस के लिए कराटे सीखना शुरू किया था। उसके बाद कराटे में उनकी इतनी रुचि जागी कि वे आज कराटे को अपना करियर बनाना चाहते हैं। अंकुश बताते हैं कि वे कराटे सीखने के साथ ही सिखाते भी हैं। 15 खिलाड़ियों को वे वर्तमान में प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनका सपना है कि वह चैंपियन बनें।