भोपाल. कोलार के वीटी एंड सीटी सोसायटी व जन भारतीय सेवा कल्याण समिति द्वारा पिछले दिनों भदभदा विश्राम घाट पर सामूहिक अस्थि संचय विसर्जन कार्यक्रम किया गया। इसमें नगर निगम अध्यक्ष कैलाश मिश्रा व पूर्व विधायक पीसी शर्मा शामिल हुए। उन्होंने परिसर में फैली अस्थियों को एकत्र किया और एक विशाल कुंड नुमा गड्ढा बनाकर उसमें विधि विधान से विसर्जित किया।
वीटी एंड सीटी के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा व समिति के अध्यक्ष रामकुमार पासी ने बताया कि वर्ष 2011 से इसी तरह अस्थि संचय कर उन्हें कुंड में विसर्जित कर उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इसमें कई लोगों का सहयोग मिलता है। अब तक 2180 दिवंगतों की अस्थि विसर्जन का कार्य किया जा चुका है।
(भदभदा विश्राम घाट में किए गए गड्ढे में संचित की गईं अस्थियों का विसर्जन करते समिति के लोग)