भोपाल. पर्यावास भवन के पास बुधवार को एक लो फ्लोर बस से पीछे आ रहा ऑटो जा टकराया। हादसा इसलिए हुआ, क्योंकि लो फ्लोर बस के चालक ने सवारी बिठाने के लिए बीच सड़क पर अचानक ब्रेक लगा दिए। ऑटो चालक फिरोज को गंभीर चोट आई है।
टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर उसमें फंस गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। इससे सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम के हालात बने रहे।