पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दरबदर भटकने को मजबूर हैं ऑटो चालक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. संत हिरदाराम नगर में बस स्टैंड के अलावा कहीं भी ऑटो स्टैंड नहीं है। इसके चलते ऑटो चालक दरबदर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। आलम ये है कि एक तरफ जहां लोगों को किसी निश्चित स्थान पर ऑटो नहीं मिलता, तो दूसरी तरफ चालकों को ऑटो नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ा करना पड़ रहा है।

उपनगर में संत कंवरराम चौराहा, पीएनबी चौराहा, सीहोर नाका जैसे स्थान व्यस्ततम क्षेत्र हैं, जहां लोगों का आना-जाना ज्यादा रहता है। लेकिन इन क्षेत्रों में आम नागरिकों को ऑटो की सुविधाएं नहीं के बराबर हैं। क्योंकि इन क्षेत्रों में ऑटो स्टैंड न होने से ऑटो चालक यहां खड़े नहीं हो पाते। वहीं ऑटो का धंधा भी इन्हीं जगहों पर अधिक है।

बीआरटीएस बनने से बढ़ी परेशानी
बीआरटी कॉरिडोर के निर्माण के बाद ऑटो चालकों की परेशानी बढ़ी है। इसके पहले संत कंवरराम चौराहे पर शिव मंदिर के पास एक व्यवस्थित ऑटो स्टैंड था, जहां जगह की कमी और फूल वालों की दुकानों के लगने के कारण अब यहां ऑटो खड़ा करना मुश्किल हो गया है।
बीआरटीएस के निर्माण के समय ऑटो चालकों को यहीं पर पुलिस चौकी के नजदीक आए स्टैंड बनाने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक इस जगह पर कुछ नहीं हुआ है।

धंधा भी हो रहा प्रभावित
मुख्य मार्केट में एक निश्चित जगह पर ऑटो स्टैंड न होने से ऑटो चालकों का धंधा भी चौपट हो रहा है। क्योंकि लोगों को समय पर और एक निश्चित जगह पर ऑटो नहीं मिल पाते। जगह नहीं मिलने पर ऑटो चालक अंदर गलियों में ऑटो को खड़े करने को मजबूर हैं।

^बीआरटी कॉरिडोर बनने के बाद परेशानी बढ़ी है। इससे पहले मुयमार्ग पर ऑटो को खड़ा करने की समस्या नहीं थी, अब मुख्य मार्ग पर कहीं भी खाली जगहें नहीं हैं। जहां ऑटो को खड़ा किया जा सके।
संजय कुमार, ऑटो चालक
प्रशासन को हमारी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उस समय जो वादा किया था कि संत कंवरराम चौराहे पर ऑटो स्टैंड बनाकर दिया जाएगा। उस पर कार्य करना चाहिए।
चिमन दासमानी, ऑटो चालक

संतनगर में ऑटो का धंधा पिट चुका है, न लोगों को सुविधाएं मिल पा रही हैं और न ही हमारा धंधा हो पा रहा है। जरूरी है कि इस समस्या का हल निकाला जाना चाहिए।
बबलू कुमार, ऑटो चालक