पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। भोज ओपन यूनिवर्सिटी नए सत्र से लॉ से संबंधित करीब आधा दर्जन पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स शुरू करने जा रही है। इनमें एंवायरन्मेंटल लॉ, मानवाधिकार, इंटलेक्चुअल प्रोपर्टी राइट्स, सायबर लॉ तथा लेबर लॉ प्रमुख हैं। इन पाठ्यक्रमों का प्रस्ताव जल्द ही अकादमिक काउंसिल में अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद इसे अगले महीने होने वाली बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
इन सभी पीजी डिप्लोमा कोर्स का सिलेबस इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) तथा वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा के सहयोग से तैयार किया जाएगा। फिलहाल एंवायरन्मेंटल लॉ, मानवाधिकार, इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स व सायबर लॉ कोर्स के सिलेबस के लिए इग्नू के स्टडी मटेरियल का तथा लेबर लॉ कोर्स के लिए कोटा ओपन यूनिवर्सिटी के स्टडी मटेरियल का अध्ययन किया जा रहा है।
इसके बाद भोज यूनिवर्सिटी खुद अपने स्तर पर इन कोर्सेस का सिलेबस तैयार करेगी। यह सभी कोर्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज डिपार्टमेंट की तरफ से प्रस्तावित हैं। वर्तमान में यह डिपार्टमेंट केवल दो वर्षीय एलएलएम कोर्स संचालित कर रहा है। डिपार्टमेंट द्वारा मास्टर इन बिजनेस लॉ कोर्स भी शुरू करने की योजना है।
कोर्स के फायदे : लॉ एक्सपर्ट के अनुसार वर्तमान में सरकारी महकमों व गैर सरकारी संगठनों में इन कोर्सेस की मांग है। जॉब व पदोन्नति में यह कोर्स काफी मददगार साबित हो सकते हैं। अभी तक भोज यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट, कम्प्यूटर, पैरामेडिकल व योग जैसे विषयों में ही एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा संचालित कर रही है।
नए कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव आया है। यह कोर्स तभी शुरू किए जाएंगे, जब इन्हें अकादमिक काउंसिल से अप्रूवल मिल जाएगा। इनके अलावा उन कोर्सेस को भी शुरू किया जाना है, जिनका अप्रूवल पहले से मिल चुका है।ञ्जञ्ज
डॉ.तारिक जफर, कुलपति, भोज ओपन यूनिवर्सिटी, भोपाल
कोर्स सीटें
एंवायरन्मेंटल लॉ 100
मानवाधिकार 100
इंटलेक्चुअल 100
प्रॉपर्टी राइट्स
सायबर लॉ 100
लेबर लॉ 100
कुल 500
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.