पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

31 जनवरी तक जमा होंगे बीयू के परीक्षा फॉर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा फस्र्ट सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म जारी करते ही गड़बडिय़ों का सिलसिला शुरू हो गया है। विवि ने एमकॉम के छात्र को एमए संस्कृत का स्टूडेंट बना दिया है। बीकॉम फस्र्ट सेमेस्टर प्राइवेट के कई छात्रों के परीक्षा फॉर्म में किसी अन्य कोर्स के विषय लिखे हुए आ गए हैं। इस गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने सोमवार को विवि परिसर में जमकर हंगामा किया। इसके बाद फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई।

इस मुद्दे को लेकर अब विवि प्रशासन और कॉलेज आमने-सामने आ गए हैं। इस गलती के लिए कॉलेज जहां विवि को दोषी बता रहे हैं वहीं विवि के अधिकारी छात्रों को उनके फॉर्म की गलती कॉलेज स्तर पर ही सही करने की सलाह दे रहे हैं। सोमवार को विवि में जमा ऐसे करीब दो सौ छात्रों ने अपनी समस्या का समाधान न होने पर वहां प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि कॉलेज द्वारा उनके फॉर्म जमा ही नहीं किए जा रहे हैं।

प्रदर्शन करने वालों में ऐसे भी छात्र शामिल थे, जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुका है लेकिन उनके परीक्षा फॉर्म में कई गलतियां सामने आई हैं। वे शिकायत को लेकर गोपनीय शाखा के अधिकारियों व डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. विनय श्रीवास्तव से भी मिले। जब इन अधिकारियों की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला तो छात्रों ने हंगामा कर दिया।