पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद (ईसी) ने बीडीएस परीक्षा में गड़बड़ी के लिए तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. संजय तिवारी और परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसवीएस राजपूत को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है।
केंद्राध्यक्ष डॉ. कालिका प्रसाद यादव को भी इसी मामले में दोबारा चार्जशीट जारी की जाएगी। साथ ही इस परीक्षा का केंद्र रहे मानसरोवर कॉलेज को तीन साल के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। कॉलेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को बीयू में आयोजित ईसी की बैठक में लिए गए। इनका आधार बीडीएस मामले की जांच करने वाली जस्टिस एनके जैन कमेटी की रिपोर्ट को बनाया गया है।
हंगामे के चलते शुक्रवार को ईसी की बैठक पूरी नहीं हो सकी थी। शनिवार को दो घंटे तक चली बैठक में ज्यादातर समय जैन कमेटी का मामला ही छाया रहा। तय हुआ कि तिवारी तथा राजपूत को नोटिस देने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा जाएगा। उनसे एक सप्ताह में इसका जवाब मांगा जाएगा।
ये निर्णय भी हुए बैठक में : विवि परिसर में ही तीन से चार हजार छात्रों के एक साथ परीक्षा देने के लिए तीन मंजिला सेंटर बनेगा। : परीक्षा नियम स्पष्ट कर रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। : रिजल्ट घोषित होने के चार महीने के भीतर ही छात्रों को डिग्री देने के लिए यूनिवर्सिटी के एक्ट में संशोधन। : डिग्री में बार कोड और छात्र का फोटो लगाया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.