पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामपाल के आश्रम की जानकारी न देने पर बैतूल एसपी को हटाया

रामपाल के आश्रम में कमांडो ट्रेनिंग की जानकारी न देने पर बैतूल एसपी को हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. बैतूल स्थित रामपाल के आश्रम में कमांडो ट्रेनिंग की जानकारी नहीं देने पर एसपी सुधीर वी. लाड का सोमवार को ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें कमांडेंट 29वीं वाहिनी, विसबल, दतिया में पदस्थ किया गया है। गृह विभाग ने उनके ट्रांसफर की यह प्रक्रिया दो घंटे में पूरी कर ली।
लाड की जगह राकेश कुमार जैन बैतूल के नए एसपी बनाए गए हैं। लाड से जब उनके तबादले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह प्रशासनिक प्रक्रिया है। गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने 1 दिसंबर को बैतूल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।
उन्होंने कहा था कि बैतूल में आश्रम बन रहा था और उसमें कमांडो ट्रेनिंग भी दी जा रही थी, इस बात का सीआईडी तक को पता नहीं था। इसके बाद गृह मंत्री ने आईजी को 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते गृह विभाग ने लाड के तबादला आदेश जारी कर दिए गए।