पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bgwanti Nawani Poet Was At Jubilee Conference

भगवंती नावाणी जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. सिंधी कोकिला भगवंती नावाणी को उनकी 76वीं जयंती पर सिंधी कलाकारों ने कई सुंदर प्रस्तुतियां देकर याद किया। सिंधी कवि सम्मेलन के साथ यहां गीत-संगीत की महफिल भी सजाई गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रोतागण कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सिंधु संस्था ने नवयुवक सभा भवन में यह आयोजन किया, जिसमें गीत-संगीत के अलावा हास्य का लुत्फ लेने का मौका भी सिंधी संगीत प्रेमियों को मिला। कार्यक्रम में गायक कलाकार नारी लच्छवाणी, दिलीप लालवाणी, रचना लच्छवानी का गायन हुआ। जिन्होंने सिंधी संगीत के हर रंग महफिल को दिए। कार्यक्रम में भगवंती नावाणी के गाये सिन्धी गानों की प्रस्तुति भी दी गईं।इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक व स्थानीय लोग मौजूद थे।