पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bhaskar Bollywood Connected To The Plantation Celebs

भास्कर के प्लांटेशन से जुड़े बॉलीवुड सेलेब्स, बताया प्राकृतिक रूप से समृद्ध शहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. लोगों को पर्यावरण के प्रति अवेयर करने और अपने जीवनकाल में ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपने का संकल्प शहर के लोगों के साथ बड़े और छोटे पर्दे के कलाकारों ने भी लिया है। दैनिक भास्कर समूह के सामाजिक अभियान ‘एक पेड़, एक जिंदगी’ के तहत फिल्म और टीवी सीरियल्स की कई फेमस सेलिब्रिटीज ने अपने भोपाल विजिट के दौरान भास्कर के अभियान की न सिर्फ सराहना की बल्कि इससे जुड़कर उन्होंने भी प्लांटेशन करने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया।
इसमें रानी मुखर्जी, रघुवीर यादव, सुदेश बेरी, जाकिर हुसैन, जेफरी इकबाल, प्लेबैक सिंगर इरफान अली, मोहम्मद अजीज़, अभिषेक बिंदल, राशि बिंदल जैसे कलाकार प्लांटेशन ड्राइव से जुड़े। सेलिब्रिटीज ने इसे हरियाली बढ़ाने में एक सार्थक पहल बताया। उन्होंने अन्य शहरों के मुकाबले भोपाल को प्राकृतिक रूप से काफी समृद्ध बताया।
एन्वॉयरनमेंट के प्रति हों अवेयर

भोपाल आईं एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने दैनिक भास्कर के अभियान की सराहना की। उन्होंने इसे एक अच्छी पहल बताते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर में आई तबाही का एक कारण प्रकृति के नियमों के साथ छेड़छाड़ करना भी है।
भास्कर कैंपस से नि:शुल्क लें पौधे: जो शहरवासी अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाकर उनकी यादों को जीवंत रखना चाहते हैं वे दैनिक भास्कर कैंपस (एमपी नगर जोन-1) से नि:शुल्क फलदार पौधे प्राप्त कर सकते हैं। यह पौधे पटेल नगर स्थित शुभम नर्सरी की ओर से दिए जा रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....