पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bhopal City Is Going Digital City, Wi fi Connection

अब कहीं भी करिए फ्री में इंटरनेट एक्सेस, आपका शहर होने जा रहा है WI-FI

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. आने वाले चार महीनों में राजधानी की पहचान डिजिटल सिटी के रूप में होगी। इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीएसएनएल ने अलग-अलग तैयारी की है। दोनों का दावा है कि उपभोक्ताओं को चार माह में पूरे शहर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करा देंगे। इससे इंटरनेट की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके लिए रिलायंस ने शहर में ऑप्टिकल फाइबर का जाल बिछा रहा है तो बीएसएनएल ने ऐसे स्थान चिह्नित किए हैं, जहां वह वाईफाई सुविधा मुहैया कराएगा।
रिलायंस का दावा है कि हम अपने राष्ट्रीय स्तर की कार्ययोजना के तहत भोपाल को डिजिटल सिटी के रूप में विकसित करेंगे। इसके लिए शहर में 300 किमी ऑप्टिकल फाइबर और 450 किमी फाइबर केबल बिछा रहे हैं। इसके अलावा 70 खंभे निजी जबकि 125 खंभे सरकारी लिए हैं। इनके जरिए 4जी सेवा के तहत अपनी सेवाएं देंगे।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....