पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भोपाल- इंदौर में एयर कार्गो सेवाएं शुरु होंगी, श्रीलंका-भोपाल विमान सेवा के भी प्रयास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए भोपाल और इंदौर में एयर कार्गो सेवाएं शुरु की जाएंगी। इसे लेकर विमानन कंपनियों से बातचीत जारी है। यह जानकारी विमानन विभाग और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव ने राज्य योजना आयोग में विभाग की वार्षिक योजना प्रस्तुत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि सिवनी जिले में एयर स्पेस हब स्थापित करने के लिए मेस्को कंपनी से चर्चा की जा रही है। इसके बनने से एक लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इसके साथ ही नई दिल्ली के वैकल्पिक हवाई अड्डे के तौर पर ग्वालियर के समीप डबरा में रिलीफ एयरपोर्ट बनाया जाने का काम भी योजना में शामिल है।

श्रीलंका-भोपाल विमान सेवा के प्रयास

विमानन विभाग श्रीलंका-भोपाल के बीच सीधी विमान सेवा शुरु करने के लिए एयर लंका और एयर एशिया से भी चर्चा कर रहा है। यह प्रयास सांची में बौद्ध यूनिवर्सिटी की स्थापना और प्रतिवर्ष सांची आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए किए जा रहे हैं। विमान सेवा के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। इसके अलावा हवाई पट्टियों के विस्तार और 28 हवाई पट्टियों को आधुनिक बनाया जाएगा।