पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bhopal Is In Next Round Bhopal Madhya Pradesh

भोपाल अगले दौर में, इंदौर कार्पोरेशन को 2-0 से हराया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. भोपाल ने इंदौर कार्पोरेशन को 2-0 से हराकर 16वीं यूथ वालीबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग के अगले दौर में जगह बना ली। टीटीनगर स्टेडियम के वालीबॉल कोर्ट पर आयोजित प्रतियोगिता के महिला वर्ग के अन्य मैचों में जबलपुर कार्पोरेशन ने सागर को २-०, इंदौर कार्पोरेशन ने भोपाल कार्पोरेशन को २-०, इंदौर ने जबलपुर को २-० से हराया।

वहीं, पुरुष सिंगल्स में जबलपुर कार्पोरेशन ने भोपाल कार्पोरेशन को २-०, विदिशा ने मुरैना को २-०, जबलपुर ने हरदा को २-०, ग्वालियर ने बुरहानपुर को २-०, आरसीसी ने पुलिस अकादमी ग्वालियर को २-० और नरसिंहपुर ने जबलपुर कार्पोरेशन को २-१ से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

इकबाल सिद्दीकी करेंगें अंपायरिंग

चेन्नई में खेली जा रही ऑल इंडिया अंतर रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता में भोपाल के इकबाल सिद्दीकी अंपायरिंग करेंगे। वे पश्चिम मध्य रेलवे से एक मात्र अंपायर हैं, जो इस प्रतियोगिता में अपने फैसले सुनाएंगे।