पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भोपाल मेमोरियल में सस्ता हुआ इलाज. गैर गैस पीड़ितों को भी मिलेगा फायदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में अब गैर गैस पीड़ितों को भी सस्ता इलाज मिलेगा। ओपीडी रजिस्ट्रेशन और डॉक्टर की कंसल्टेशन फीस मिलाकर अब सिर्फ 100 रुपए ही देने होंगे। इसके साथ ही अस्पताल में बड़े-छोटे ऑपरेशन के लिए भी करीब 50 फीसदी तक कम पैसे देने होंगे। यहां लागू होने वाली सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम को आईसीएमआर ने मंजूरी दे दी है।
पहले यह अस्पताल ट्रस्ट के अधीन था। उस समय मरीजों को ओपीडी में रजिस्ट्रेशन के लिए 400 रुपए देने होते थे, जबकि डॉक्टर को कंसल्टेशन फीस के रूप में 350 रुपए देने पड़ते थे। आईसीएमआर द्वारा अस्पताल का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के बाद डॉक्टरों का शेयर तो खत्म कर दिया गया, लेकिन बाकी फीस उसी तरह वसूल की जा रही थी।
बीएमएचआरसी के डायरेक्टर डॉ. मनोज पांडे ने बताया कि केंद्र सरकार की चिकित्सीय दरें यहां लागू की गई हैं। यहां होने वाले विभिन्न ऑपरेशन के रेट एक हफ्ते में तय हो जाएंगे। वहीं, यहां दी जाने वाली दवाएं भी 30 से 50 फीसदी तक सस्ती हो जाएंगी।