पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bhopal To Banglore Airways By Jet Airways

भोपाल से बैंगलुरु का हवाई सफर केवल साढ़े तीन घंटे में, जेट एयरवेज देगा सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. जेट एयरवेज 26 अक्टूबर से राजा भोज एयरपोर्ट से मुंबई के लिए अपनी तीसरी फ्लाइट शुरू कर देगी। इस फ्लाइट को अब बैंगलुरु से कनेक्ट कर दिया गया है। इससे भोपाल से बैंगलुरु का सफर केवल साढ़े तीन घंटे में पूरा हो जाएगा। यात्री भोपाल से ही बैंगलुरु तक का टिकट ले सकेंगे। उन्हें फ्लाइट बदलने की जरूरत भी नहीं होगी। फिलहाल भोपाल से कोई भी कनेक्टिंग फ्लाइट इतने कम समय में बैंगलुरु तक नहीं पहुंचाती है।
अभी भोपाल से मुंबई के लिए सुबह और शाम जेट एयरवेज की दो फ्लाइट चल रही हैं। बीते महीने कंपनी ने अपने विंटर शेड्यूल में 29 सितंबर से तीसरी फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया था। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि नये एयरक्राफ्ट की खरीदी में देरी के चलते अब यह फ्लाइट 26 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। इस रूट पर 140 यात्रियों की क्षमता वाला बोइंग एयरक्राफ्ट चलेगा।
जेट एयरवेज के सेल्स मैनेजर सैयद कुमेल ने बताया कि लंबे समय से भोपाल से दक्षिण भारत के शहरों के लिए नई फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही थी। एेसे में इस फ्लाइट को बैंगलूरु से भी जोड़ दिया गया है।