पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bloody Struggle For Land: Panic stricken People Abandoned Locality

जमीन के लिए खूनी संघर्ष: दहशतजदा लोगों ने छोड़ा मोहल्ला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमन कॉलोनी में उपद्रव के तीन दिन बाद भी ईरानी समुदाय में दहशत बरकरार है। हालत यह है कि अब लोग दूसरी जगहों पर जाकर पनाह ले रहे हैं।
भोपाल. करोंद क्षेत्र की अमन कॉलोनी में अब भी दहशत बरकरार है। धर्मगुरुओं की शांति की अपील के बावजूद कॉलोनी को छोड़कर गए लोग घरों को नहीं लौटे हैं। वहां रहने वाले कुछ लोग शनिवार को कॉलोनी आए और घरों से जरूरत का सामान लेकर चले गए। कॉलोनी में रहने वाले एक समूह के लोगों पर गुरुवार को दूसरे समूह के लोगों ने हमला बोल दिया था। तब से ज्यादातर रहवासी यहां से जा चुके हैं।
भास्कर संवाददाता ने शनिवार को कॉलोनी का जायजा लिया तो पाया कि यहां अब तक हालात सामान्य नहीं हुए हैं। बंद घरों के बाहर सामान बिखरा पड़ा है। हालांकि क्यूआरएफ अौर आरपीएफ ने इस इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है, लेकिन लोगों के दिल से दहशत नहीं गई है।
कॉलोनी में मिली फिजा बी, रुखसार और शाहनूरी अपने घरों से सामान निकालकर ऑटो में रख रही थीं। उन्होंने बताया कि वे कॉलोनी छोड़कर जा रही हैं। फिजा बी ने सामान उठाते हुए कहा-हमारे साथ जो हुआ वो कतई इंसानियत नहीं है।
अब तक 40 लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में अभी तक 40 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। बचे हुए लोगों की तलाश जारी है। कॉलोनी में छह दर्जन से ज्यादा सुरक्षा बल के जवान, कुछ अधिकारी मौजूद हैं।
अच्छा नहीं लग रहा
कॉलोनी से कई लोगों के चले जाने के बाद अच्छा नहीं लग रहा है। इतना सन्नाटा हमने कभी नहीं देखा।’’
मोहम्मद हुसैन, अमन कॉलोनी
अपने घर जाएं ईरानी हम देंगे सुरक्षा
अमन कॉलोनी में जिन ईरानी लोगों के घर हैं, वे वहां पहुंचें। हम उन्हें पुलिस-प्रशासन की ओर से पूरी सुरक्षा प्रदान करेंगे, जो भी लोग अफवाह फैलाने का प्रयास करेंगे, उन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कॉलोनी में पूरी तरह शांति का वातावरण है।’
अरविंद सक्सेना, एसपी नार्थ