भोपाल. गरबा का इंतजार यूं तो यंगस्टर्स को सालभर ही रहता है, लेकिन सितंबर के महीने का लगभग हर दिन इसकी तैयारी में गुजरता है। सिटी के फैशन फ्रीक्स की नजर अब ट्रेडिशनल लहंगों की जगह बॉलीवुड और टीवी शोज़ से पॉपुलर हुए लहंगों के स्टाइल पर जा टिकी है। सिटी के फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार इस बार "गोलियों की रासलीला' मूवी में
दीपिका पादुकोण ने जिस स्टाइल के लहंगे पहने थे, वे ट्रेंड में इन रहेंगे।इसमें भी डबल लेयर वाले कंट्रास्ट कलर के लहंगे डिमांड में हैं। इस तरह के लहंगों पर कंटेम्पररी और ट्रेडिशनल कच्छी वर्क किया गया है।
दीपिका ने मूवी में 50 मीटर तक का घेरवाला लहंगा पहना था। सिटी में 10 मीटर तक घेर वाले लहंगे आ चुके हैं। 10 नंबर स्थित ड्रेस इंडिया बुटीक की डिजाइनर श्वेता डागा ने बताया कि मूवी में दिखाई बैकलेस चोली ही शहर की गर्ल्स पसंद कर रही हैं।
जॉरजेट और शिफॉन फैब्रिक के दुपट्टे हैवी लहंगों के साथ मैच किए गए हैं। फैशन डिजाइनर ज्योति कुमार बताती हैं, "इस बार एंकल लेंथ का लहंगा ट्रेंड में है, जिसमें मोतियों का काम रहेगा। हालांकि जिन्हें पूरा गुजराती काम चाहिए वे एक ही तरह के पैटर्न में लहंगे ले रहे हैं।
रंगरसिया टीवी शो वाले लहंगे
डेली सोप "रंगरसिया' में लीड किरदार ने भी डबल-लेयर के मल्टीकलर वाले लहंगे पहने हैं। इस वजह से भी डबल लेयर की पाॅपुलैरिटी बढ़ी है। इनकी कीमत 3000 रुपए से 7000 रुपए तक है। लालघाटी में रहने वालीं श्वेता जैन अपने और बेटी तनिषा के लिए 15 लहंगे अहमदाबाद से लेकर आईं है। श्वेता कहती हैं, "मैं पिछले हफ्ते खासतौर पर तीन दिन के लिए अहमदाबाद गई थी ताकि खुद एक-एक पीस चॉइस करके लहंगे ला सकूं। गरबा करने का उत्साह इतना ज्यादा
है कि काफी दिनों से प्लानिंग कर रही हूं।'
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....