पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। पहली पत्नी को धोखा देकर शादी के लिए पहुंचे युवक के चंगुल में फंसते-फंसते बची दुल्हन का घर कुछ घंटों बाद ही बस गया। जिस घर से दुल्हन के भाई का रिश्ता जुड़ा था, उसी ने बेटे से निकाह करवा दिया।
खजराना की ममता कॉलोनी के मोहम्मद अय्यूब काजी की बेटी रुखसार का निकाह सोमवार को वहीं रहने वाले परवेज खान से तय हुआ था। बरात आ गई और दूल्हा सेहरा सजाकर मंडप में बैठ गया। तभी परवेज की पहली पत्नी राधिका चौहान ने वहां गदर मचा दिया, जिससे रुखसार की जिंदगी तबाह होने से बच गई। दोनों पक्ष में मारपीट हुई और दूल्हा भाग गया।
बेटी को शादी की दहलीज से बिन ब्याहे घर लाने से काजी परिवार की हिम्मत टूट गई और बदनामी से सिर झुक गया। ऐसे माहौल में समाजजन चंद मिनट में योग्य लड़कों के नाम गिनाने लगे, जो एक पैर पर रुखसार को अपनाने को तैयार थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.