पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बोर्ड ऑफिस पर ऑटोमेटिक मशीन से टिकट 15 दिन में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. नगर निगम ने बुधवार को बीआरटीएस में आधुनिक प्रणाली वाले ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) के तहत मशीनें लगाकर इनकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसके तहत बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बने बस स्टॉप को मॉडल के रूप में तैयार किया जा रहा है। अगले 15 दिनों में यहां मशीन से टिकट मिलना शुरू हो जाएगा।
यह प्रणाली दिल्ली में मेट्रो रेल की तरह होगी, जिसमें यात्री इसे आटोमेटिक गेट पर दिखाकर ही बस स्टॉप में प्रवेश कर सकेंगे। मशीन में क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके भी टिकट लिए जा सकेंगे। बोर्ड आफिस के बाद बीआरटीएस में बनाए गए सभी 82 स्टॉप पर यह सुविधा दी जाएगी।
ताइवानी कंपनी हारमन को तीन महीने पहले यह काम सौंपा गया था। निगम के मुताबिक फिलहाल बोर्ड ऑफिस के बस स्टॉप में इस प्रणाली का ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद अगले महीने से दूसरे बस स्टॉप पर काम शुरू होगा। इसमें बस स्टॉप से बस में चढऩे के लिए भी ऑटोमेटिक सेंसर गेट लगाए जाएंगे।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....