पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BRTS Corridor, Bhopal Corridor, Developmental News, Bhopal News

नहीं शुरु हुआ कोरिडोर, बीआरटीएस के लिए अब भी दिल्ली है दूर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। बीआरटी कॉरिडोर के डेडिकेटेड लेन में जालियां लगाने के विरोध में गुरुवार को संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) का बाजार बंद रहेगा। सोमवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ बातचीत विफल रहने के बाद यहां के व्यापारियों ने यह निर्णय लिया है। व्यापारियों का कहना है कि बैरागढ़ में जब तक पार्किंग की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक वह डेडिकेटेड लेन नहीं बनने देंगे।

बैरागढ़ के कपड़ा व्यापारी लंबे समय से डेडिकेटेड लेन की बजाय सिंगल डिवाइडर की मांग कर रहे हैं। सोमवार को इसी संबंध में बीसीएलएल के सीईओ चंद्रमौलि शुक्ला से व्यापारियों की चर्चा हुई। मंगलवार को कपड़ा व्यापारियों ने संत नगर के बाकी व्यापारी एसोसिएशन के साथ एक बैठक की। थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश इसरानी ने बताया कि एकमत से बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

बैरागढ़ के सर्राफा एसोसिएशन, बर्तन व्यापारी संघ और फुटकर किराना व्यापारी संघ ने तो बंद का समर्थन किया है, लेकिन दाल-मिल एसोसिएशन ने खुद को बंद से अलग कर लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र सबनानी ने बताया कि डेडिकेटेड लेन बनाने से हमें कोई आपत्ति नहीं है। अगर सिंगल डिवाइडर बनता है, तब भी लोग सड़क किनारे गाड़ी पार्क करेंगे। इधर, नगर निगम कमिश्नर विशेष गढ़पाले का कहना है कि व्यापारियों से चर्चा कर आपसी सहमति से रास्ता निकाल लेंगे।