पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार पूलिंग की तर्ज पर हो सकेगी माय कैब की बुकिंग,राहगीरी में होगा रजिस्ट्रेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. नगर निगम द्वारा संचालित माय कैब की बुकिंग कार पूलिंग की तर्ज पर भी हो सकेगी। हर रविवार को बोट क्लब पर होने वाले राहगीरी कार्यक्रम में इसका रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन पर 50 रुपए की यात्रा का मुफ्त कूपन भी दिया जाएगा।
इसके तहत चार लोग एक साथ कार बुक कर इसकी राशि को आपस में बांट सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के जरिए खुद निगम भी एक ही क्षेत्र में रहने और एक ही एरिया में कार्यक्षेत्र वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें कार पूलिंग के लिए प्रोत्साहित करेगा।
नगर निगम के नगर यंत्री और राहगिरी के प्रभारी अफसर देवेंद्र तिवारी ने बताया कि इस बार रविवार को राहगिरी को और बेहतर करने के लिए नई चीजें जोड़ी गई हैं। अब यहां माय कैब रजिस्ट्रेशन काउंटर लगेगा।
जुंबा और एयरोबिक अब बोट क्लब की बजाए निगम के पंप हाउस के सामने होगा। यहां स्थान ज्यादा होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। जबकि पर्यटन विकास निगम अब हेल्दी फूड उपलब्ध कराने के लिए राहगिरी डे पर काउंटर लगाएगा।