भोपाल. ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अपराधियों पर नजर रखने के लिए सिटी सर्विलांस सिस्टम के तहत राजधानी के 196 स्थानों पर 875 सीसीटीवी (क्लोज सर्किट) कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के लगने के बाद मुख्य सड़कों से जुड़ने वाली काॅलोनी की सहायक सड़कें भी कैमरे के दायरे में होगी। इसी तरह मुख्य सड़कों पर साइन बोर्ड भी लगाएं जाएंगे। इस काम पर करीब 12 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह प्रस्ताव ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया है। इस प्रस्ताव को सोमवार को जिला योजना समिति की बैठक में रखा जाएगा। सिटी सर्विलांस के तहत वर्तमान में राजधानी के 104 प्रमुख चौराहों और सड़कों पर लगे 421 सीसीटीवी कैमरों से पुलिस निगरानी कर रही है। इन सीसीटीवी कैमरों की संख्या कम होने का फायदा बदमाशों को मिलता है। पुलिस ने सर्वे कर उन रास्तों को चिंहित किया है, जहां से बदमाश वारदातों को अंजाम देने के बाद भाग जाते हैं। जिला योजना समिति से प्रस्ताव पास होने के बाद उसे राज्य शासन को भेजा जाएगा।
57 सड़कों के होंगे नंबर, लगेंगे साइन बोर्ड
ट्रैफिक पुलिस ने सर्वे के बाद 24 मुख्य सड़कें और 33 सहायक सड़कें चिह्नित की हैं। इन सड़कों पर सीसीटीवी कैमरों के अलावा नो पार्किंग, जेब्रा क्राॅसिंग, चौराहा/तिराहा, गति सीमा, दाएं/बाएं मोड, स्पीड ब्रेकर, स्कूल, रेलवे क्राॅसिंग, हार्न बजाना मना आदि के साइन बोर्ड लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
नंबर से पहचानी जाएंगी 24 मुख्य सड़कें
सड़क का नाम यह होगा नंबर
लिंक रोड नंबर-1 ज्योति चौराहा से नानके पेट्रोल पंप 1
लिंक रोड नंबर-2 मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से डिपो चौराहा 2
लिंक रोड नंबर-3 पारस सिटी रोड से भदभदा ब्रिज चौराहा 3
चूना भट्टी नहर से नेहरू नगर 4
ग्रीन सिटी से सी-सेक्टर शाहपुरा 5
विष्णु हाईटेक रोड से मंदाकिनी रोड (कोलार) 6
आशिमा मॉल से दानिशकुंज कोलार 7
सड़क का नाम यह होगा नंबर
कटारा हिल्स से बागसेवनिया (आशिमा माॅल) 8
कटारा हिल्स से आशिमा मॉल 9
बरखेड़ा पठानी से आरआरएल 10
बरखेड़ा सी सेक्टर से हबीबगंज नाका 11
भेल पार्क से कस्तूरबा अस्पताल 12
समन्वय नगर से ज्योति टॉकीज चौराहा 13
भेल दशहरा मैदान से केपिटल पेट्रोल पंप 14
रत्नागिरी रायसेन रोड से संत आसाराम तिराहा 15
बैरसिया रोड से एयरपोर्ट 16
सुल्तानिया इंफेंट्री से लालघाटी 17
छोला अंडर पास से डीआईजी बंगला चौराहा 18
भोपाल रेलवे स्टेशन से शाहजहांनाबाद थाना 19
बोगदा पुल से सेंट्रल लायब्रेरी 20
राजभवन से सीएम हाउस 21
भोपाल हाट से लाल परेड मैदान 22
भोपाल हाट से एयरटेल ऑफिस मालवीय नगर 23
मयूर पार्क से मद्रासीपुरा 24
ये होंगी 33 सहायक सड़कें
जेपी अस्पताल से अर्जुन नगर 25
पीसीसी दफ्तर से दुर्गा पेट्रोल पंप 26
व्यापमं चौराहा से नूतन काॅलेज 27
सात नंबर मार्केट से 10 नंबर मार्केट 28
सुभाष स्कूल से हबीबगंज थाना 29
दुर्गा पेट्रोल पंप से एकांत पार्क 30
गीतांजलि कॉम्प्लेक्स से चित्रगुप्त नगर 31
आगे की स्लाइड में पढ़ें और जानें किन सड़कों पर लगेंगे सीसीटीवी