पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chief Minister, Political News, Politics, Madhya Pradesh

शिवराज ने घूमाई 'जादू की छड़ी', दे डाली वरिष्ठ नेताओं की मनचाही 'कुर्सी'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने संगठन स्तर पर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। चुनाव अभियान की कमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों में दी है। पार्टी ने शनिवार को अनुशासन, घोषणा पत्र, समन्वय तथा वित्त समिति की घोषणा कर दी है।

अनुशासन समिति से वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग की जगह लल्लू सिंह को संयोजक बनाया गया है। खासबात बात यह है कि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को किसी भी समिति में जगह नहीं दी गई है। हालांकि अभी तीन अहम समितियों चुनाव समिति, कोर कमेटी तथा चुनाव प्रबंध समिति की घोषणा होना बाकी है।

चुनाव अभियान समिति : शिवराज सिंह चौहान संयोजक, कैलाश जोशी, सुंदरलाल पटवा, प्रभात झा, कप्तान सिंह सोलंकी, विक्रम वर्मा, लक्ष्मीनारायण पांडे, सत्यनारायण जटिया, बाबूलाल गौर, सुमित्रा महाजन, कैलाश सारंग, कृष्ण मुरारी मोघे, तनवीर अहमद, मेघराज जैन, माखन सिंह, भगवतशरण माथुर, जयश्री बनर्जी, अनिल माधव दवे, रघुनंदन शर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, रविनंदन सिंह, मोती कश्यप, नागेंद्र सिंह, उमाशंकर गुप्ता, कुसुम मेहदेले, नंदकुमार सिंह चौहान, दलपत सिंह परस्ते, कैलाश विजयवर्गीय, भूपेंद्र सिंह, डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, रंजना बघेल, अजय विश्नोई, चंद्रकांत गुप्ता, अजयप्रताप सिंह, दिलीप सिंह भूरिया, डॉ. गौरीशंकर शेजवार, गोपाल भार्गव, अरविंद मेनन, जयंत मलैया, गौरीशंकर बिसेन, अनूप मिश्रा, नरोत्तम मिश्रा, लक्ष्मीकांत शर्मा, सत्यनारायण सतन, हिम्मत कोठारी, राकेश सिंह, माया सिंह, विनोद गोटिया व लाल सिंह आर्य को शामिल किया गया है।

समन्वय समिति

नरेंद्र सिंह तोमर, शिवराज सिंह चौहान, अरविंद मेनन, कैलाश जोशी, सुंदरलाल पटवा, जगन्नाथ सिंह, कैलाश विजयवर्गीय व जयंत मलैया को रखा गया है।

वित्त समिति

नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश जोशी, चेतन कश्यप, नंदकुमार सिंह चौहान व विवेक शेजवलकर को शामिल किया गया है।

अनुशासन समिति

संयोजक लल्लू सिंह व सदस्य केशव पांडे, अवधेश सिंह कुशवाह व मांगेराम गुप्ता होंगे।

घोषणा-पत्र समिति

संयोजक विक्रम वर्मा, सचिव राकेश सिंह, सदस्य सुमित्रा महाजन, डॉ. गौरीशंकर शेजवार, प्रभात झा, बाबूलाल जैन, फग्गन सिंह कुलस्ते, डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, गोपाल भार्गव, जगदीश देवड़ा, नरोत्तम मिश्रा, जगन्नाथ सिंह, अर्चना चिटनीस, गणेश सिंह, कैलाश सोनी, बाबूसिंह रघुवंशी, लक्ष्मीनारायण यादव, दिलीप सिंह भूरिया, रंजना बघेल, राज चड्ढा, गोविंद मालू, अरविंद मेनन, रविनंदन सिंह तथा विजेश लुनावत होंगे।