पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। राजधानी के आनंद नगर स्थित बंजारा बस्ती में एक ही परिवार की दो बच्चियों की शादी 19 मई को होने वाली है। एक बच्ची की उम्र 8 साल है, जबकि दूसरी महज चार साल की है। कार्ड छप चुके हैं और तैयारियां चल रही हैं। एसएमएस के जरिए बाल विवाह की सूचना मिलने पर मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। परियोजना अधिकारी कृष्णा बैरागी के बताया कि पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि दोनों बच्चियों की शादी 19 मई को होनी है। चूंकि पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, इसलिए कार्रवाई नहीं की।
सूत्रों के मुताबिक बंजारा बस्ती के व्यवसायी नारायण सिंह बांगड़ा के 12 वर्षीय बेटे अजय का विवाह ट्रांसपोर्टर प्रभुलाल सिसोदिया की 8 वर्षीय बेटी सीलू से होने जा रही है। इसी दिन चार वर्षीय संजू की भी शादी रायसेन के 8 साल के बच्चे से होगी। वर व वधू पक्ष के घरों में तैयारी चल रही है। बाल विवाह की सूचना मिलने पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष उषा चतुर्वेदी ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को शादी रुकवाने के निर्देश दिए। जिला परियोजना अधिकारी मोहनी, परियोजना अधिकारी कृष्णा बैरागी, बिलखिरिया पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां दोनों घरों में मंडप सजा था। पूछने पर परिजनों ने बताया कि उनके यहां गौना हो रहा है। इसके बाद टीम बिना कार्रवाई किए खाली हाथ वापस लौट आई।
कार्ड में दी गलत जानकारी नारायण सिंह बागड़ ने अपने बेटे अजय की शादी के कार्ड में फोन नंबर गलत लिखवाया है। कार्ड में मोबाइल फोन नंबर 84355-39312 दिया गया है, जो कि संत हिरदाराम नगर निवासी राजू का है। यही नहीं, बाल विवाह की जानकारी किसी को न हो, इसलिए बारात रात को 2 बजे बागड़ा के यहां से रवाना होगी और 3 बजे प्रभुलाल सिसोदिया के यहां पहुंचेगी। इसके बाद दोनों बच्चियों की शादी एक ही मंडप में होगी। मंडप 18 मई को और भांवर परिक्रमा और टीका 19 मई को है।
मुझे तो दूल्हा मिल रहा है...
गुडिय़ों से खेलने वाली संजू को तो पता ही नहीं कि उसकी शादी हो रही है। उसका कहना है कि उसके साथ खेलने के लिए एक दूल्हा मिल रहा है, जिससे वो खुश है। उसने बताया कि बड़ी बहन सीलू से उसकी हमेशा लड़ाई होती रहती है।
मामा के घर का पता पूछा तो भड़क गए
महिला एवं बाल विकास की टीम ने जब आरती के बारे में जानकारी चाही तो बुआ सुरंजना ने बताया कि लड़की अपने फूफा के साथ खंडवा मामा के यहां गई है। अधिकारियों ने जब मामा के घर और लड़की के ससुराल का पता पूछा तो वहां मौजूद आदिवासी झगड़े पर उतारू हो गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.