(सिर फटा, घर भी बिखर गया।)
भोपाल. करोंद की अमन कालोनी में मुस्लिमों के दो समुदायों में हुआ विवाद गुरुवार सुबह 11 बजे हिंसक हो गया। एक गुट के 500 से ज्यादा लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों को घेर लिया और लाठी-डंडों व तलवारों से हमला कर दिया। तोड़फोड़ कर करीब 39 मकानों में आग लगा दी। इसमें 6 मकान पूरी पूरी तरह जल गए। 28 दो पहिया और एक कार में भी आग लगा दी। 30 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिलाओं से मारपीट, गहने छीने : उपद्रवियों ने महिलाओं से भी मारपीट की। पीड़ितों का आरोप है कि उपद्रवियों ने महिलाओं के गहने और अन्य सामान भी लूट लिया। कई परिवार घर छोड़कर भाग गए।
सबकुछ उजड़ा, अब वहां कैंप करेगा प्रशासन
करीब तीन दर्जन घर उजड़ने के बाद पुलिस और प्रशासन जागे। अधिकारियों ने घटनास्थल के पास कैंप कर लिया है। यहां पूरे इलाके में हैलोजन की रोशनी की गई है। क्यूआईटी और आरएएफ के अलावा जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर जमे हुए हैं।
खाली जमीन पर इमामबाड़ा बनाना चाहते हैं ईरानी : 10 महीने पहले ही अमन कॉलोनी में शिया (ईरानी) समुदाय के कुछ लोगों ने अपने मकान बनाए थे। इस क्षेत्र में आफताब मस्जिद के पास पड़ी खाली जमीन पर वे लोग कब्जा कर इमामबाड़ा बनाना चाहते हैं। सुन्नी समुदाय इसका विरोध कर रहा है।
घरों में घुस गए हमलावर- सुन्नी समुदाय के लोग लाठी-डंडे, हथियार एवं पेट्रोल लेकर अमन कॉलोनी पहुंचे आैर चारों ओर से रास्ते बंद कर दिए। घरों में घुसकर हमला शुरू कर दिया। खूनी संघर्ष करीब एक घंटे से अधिक समय तक चला।
आगे की स्लाइड्स में देखें घटना की तस्वीरें....