भोपाल. शनिवार की सुहानी शाम में एक ओर जहां बारिश ने शहर को भिगोया, वहीं सेंट मैरीज स्कूल के एनुअल फंक्शन में स्टूडेंट्स ने कलरफुल परफॉर्मेंस देकर दर्शकों के मन को भिगो दिया। तुलसी नगर स्थित स्कूल के कैंपस में कल्चरल फेस्ट भी मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वेलकम सॉन्ग पर
खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस से हुई। कल्चरल एक्टिविटीज में हर एज ग्रुप के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
बारिश के बीच हल्की ठंड के बावजूद बच्चों के प्रोत्साहन के लिए बड़ी संख्या में पेरेंट्स व टीचर्स उपस्थित हुए। कार्यक्रम में प्रार्थना नृत्य, वेलकम सॉन्ग, ग्रुप-कॉयर (समूह गीत), थाई डांस, कोरियन डांस, कोली नृत्य, लेमिंगो, बॉलरूम डांस और कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति हुई। ईवेंट का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर मैरी सेबेस्टियन, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर मैरी कोनिकेरा, सुपरवाइजर अनु जॉन्सन भी मौजूद थीं।